वाराणसी के गंजारी इलाके में तैयार हो रहा Ganjari Stadium अब मैचों की मेजबानी के लिए तैयार हो चुका है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन कर सकते है।
इसके बाद दिसम्बर तक यहां पहले घरेलु मुकाबले खेले जाएंगे. इसके चलते उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने गंजारी स्टेडियम को कुच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के दो मुकाबलों की मेजबानी सौंपी है। वहीं, जनवरी में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबलों के आयोजन की भी तैयारी चल रही है। इसका शेड्यूल जल्द जारी हो सकता है।
इस दिन होगा पहला मुकाबला
इस दौरान बताया जा रहा है कि अक्टूबर के अंतिम
सप्ताह में (Ganjari Stadium) स्टेडियम के उद्घाटन के बाद दिसंबर में यहां पहला
मुकाबला खेला जाएगा जो उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी के बीच होगा।यह मुकाबला 3 से 6 दिसंबर तक कुच बिहार
ट्रॉफी का के लिए होगा। इसके बाद 11 से 14 दिसंबर तक उत्तर
प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।
वहीं, इसके बाद महिला प्रीमियर लीग के आयोजन की तैयारी
भी तेज है। 2027 की WPL 14 जनवरी से शुरू
होकर 7 फरवरी
तक खेली
जाएगी। वाराणसी को इस आयोजन में शामिल करने पर विचार हो चुका है। ऐसे में अगर जनवरी
तक (Ganjari Stadium) पूरी
तरह तैयार हो जाता है, तो
यहां WPL के मुकाबले
भी खेले जा सकते हैं।
एजेंसी को सौंपा जाएगा स्टेडियम
आपको बतादें कि (Ganjari Stadium) को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से पहले निर्माण एजेंसी को हैंडओवर किया जाना है। बीसीसीआई स्तर से मैदान, पिच और अन्य क्रिकेट सुविधाओं का निरीक्षण किए जाने के बाद यहां नियमित मुकाबलों के आयोजन की राह खुल गई है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया
कि, निर्माण
एजेंसी अक्टूबर
के दूसरे सप्ताह में स्टेडियम को हैंडओवर करेगी। इससे
पहले यहां अभ्यास मैच भी खेले जाएंगे और फ्रेंडली मुकाबलों का आयोजन भी किया
जाएगा।
2023 में हुआ था शिलान्यास
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2023 को गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Ganjari Stadium) का शिलान्यास किया था।
स्टेडियम की वास्तुकला में काशी की पहचान को
विशेष रूप से शामिल किया गया है। यहां त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट, डमरू की आकृति
वाला पवेलियन, अर्द्ध
चंद्राकार छत और घाट की सीढ़ियों जैसी दर्शक दीर्घा इसकी खास पहचान
होंगी।
ये भी पढ़ें:- नेपाल
में आई भयानक बाढ़ 2026: आखिर क्यों आया इतना खौफनाक
सैलाब?
करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो
रहे इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम में करीब 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। स्टेडियम
को डे-नाइट मुकाबलों के लिए विकसित किया गया है। वहीं वाराणसी में बड़े घरेलू और
अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन के लिए सीमित विकल्प थे। लेकिन गंजारी स्टेडियम
के तैयार होने के बाद यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों के लिए
स्थायी केंद्र बन सकता है।
0 Comments