अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपार्ट सामने आई,क्या क्रैश की वजह दोनो पाइलटस पर आई?
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपार्ट सामने आई,क्या क्रैश की वजह दोनो पाइलटस पर आई? एयर इंडिया दुर्घटना रिपोर्ट जारी, क्या है वह अखिरी सैकैंड का पुरा सच ! एयर इंडिया का विमान 171 12 जून को लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए जा रहा था, लेकिन अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वही इसको लेकर विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) ने शनिवार, 12 जुलाई को एयर इंडिया दुर्घटना पर अपनी 15-पृष्ठ की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें यह लिखा है की "लगभग 08:08:42 UTC (दोपहर 1:38, 42 सेकंड) पर और उसके तुरंत बाद, इंजन 1 और इंजन 2 के ईंधन कटऑफ स्विच 01 सेकंड के अंतराल के साथ एक के बाद एक RUN से CUTOFF स्थिति में चले गए। वही"कॉकपिट" की वॉयस रिकॉर्डिंग में, एक पायलट दूसरे से पूछता हुआ सुनाई देता है कि उसने कटऑफ क्यों किया। वही दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।" गौरतलब है की उड़ान डेक में बिताए 32 सेकंड रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों इंजनों का ईंधन बंद हो गया। एएआईबी रिपोर्ट के अनुसार, ईंधन नियंत्रण स्विच "कटऑफ...