भारत ने खोया राजनी​ति का हीरा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन

 भारत ने खोया राजनी​ति  का हीरा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। मनमोहन लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसमें पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

आप को बता दे की मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।




मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। ​इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।

मनमोहन का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन का अंतिम संस्कार कल होगा। उनकी बेटियां आज शाम तक अमेरिका से भारत आ जाएंगी। अंतिम संस्कार किस जगह होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) करेगा

इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े आयोजन भी कैंसिल हो गए हैं। पार्टी के इवेंट 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।

गौरतलब है की AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की तरफ से मनमोहन सिंह के परिवार को इस मुश्किल घड़ी में संबल प्रदान करता हूं। मनमोहन सिंह साहब विभाजन के वक्त रिफ्यूजी थे। ईमानदारी और मेहनत से वे तरक्की करते गए। 2004 में वे प्रधानमंत्री बने। वे पहले पीएम थे, जिन्होंने अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को ऊपर उठाने का काम किया।


SEPTEMBER 26 1932   DECEMBER 26 2024

सत् सत् नमन 🙏🙏


Comments

Popular posts from this blog

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपार्ट सामने आई,क्या क्रैश की वजह दोनो पाइलटस पर आई?

बी-2 स्पिरिट: वो उड़ता हुआ हीरा जिसे रडार भी नहीं देख सकता 🔥 B-2 Bomber का सच